Skip to main content

कामयाबी की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान| If you want to climb the ladder of success, keep these things in mind.

नया काम शुरू करने से पहले सबसे बड़ी समस्या आइडिया की होती है। इसलिए कामयाब आइडिया के लिए आप भी ये तरीके अपना सकते हैं। इन्हें आप आजमाइए, लेकिन असफलता से मत घबराइए।
                         

  • मन में जो भी विचार आते हैं, उन्हें ढंग से समझने की कोशिश कीजिए। इनके नतीजे अच्छे न निकलें तो घबराइए मत, क्योंकि इसी से अच्छे आइडिया आते हैं।
  •  लोगों से मिलिए, नई बातें जानिए अपनी रुचि की चीजों के बारे में खूब पढ़िए। कुछ नया सीखने को मिले तो इसके बारे में लोगों से बातें कीजिए। वे क्या सोचते हैं, यह जानने की कोशिश कीजिए। क्रिएटर बनिए, कंज्यूमर नहीं, जिससे सोचते समय आपका नजरिया नए निर्माण का हो। 
  • बड़ा लक्ष्य तय कीजिए, सोच का दायरा बड़ा रखिये। बिजनेस में बड़े मार्केट पर ध्यान केंद्रित कीजिए, नौकरी में बड़ा पद या पैकेज पाने की इच्छा रखिए। बड़े लक्ष्य से ही बड़ी उपलब्धि हासिल होती है।
  • दूसरों की नाकामयाबी पर अक्सर नजर रखिए क्योंकि, दूसरों के असफल प्रयासों में भी सफल आइडिया छिपे होते हैं। उनके विचार को अपनी जरूरतों से जोड़कर देखिए, तुलना कीजिए। हर प्रोडक्ट या सर्विस अलग-अलग जगहों पर सफल नहीं हो सकते। 
  • बिल्कुल उल्टा सोचिए जब कोई प्रोडक्ट बाजार में लोकप्रिय होता है तो दूसरों से अलग दिखने के प्रयास में लोग उसके विपरीत की ओर जाते हैं। और यही आइडिया पर भी लागू होता है। अभी मौजूद आइडिया के उल्टा सोचिए। प्रॉब्लम सॉल्विंग कीजिए छोटी-छोटी समस्याओं पर नजर रखिए। उनका हल सोचिए। इसे आदत बनाइए। बड़े और सफल आइडिया इन्हीं से निकलते हैं।

Comments